Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लोकल टैलेंट के लिए उपयोगी होंगी नई तकनीकी सुविधाएं: गुरप्रीत घुग्गी

म्यूज़िक और फिल्म से जुड़े स्थानीय कलाकारों के सामने तकनीकी संसाधनों की कमी लंबे समय से एक चुनौती रही है। इसी संदर्भ में अभिनेता और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि अगर आधुनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हों, तो...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

म्यूज़िक और फिल्म से जुड़े स्थानीय कलाकारों के सामने तकनीकी संसाधनों की कमी लंबे समय से एक चुनौती रही है। इसी संदर्भ में अभिनेता और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि अगर आधुनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हों, तो उभरते कलाकारों को अपने काम के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

बुधवार को मोहाली में म्यूज़िक और विज़ुअल पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े स्मारटर्स म्यूज़िक स्टूडियो की शुरुआत की गई। उद्घाटन अवसर पर म्यूज़िक, फिल्म और ओटीटी सेक्टर से जुड़े कलाकारों, तकनीकी विशेषज्ञों और इंडस्ट्री प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, स्टूडियो में प्रोफेशनल रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग मास्टरिंग, डबिंग और विज़ुअल पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने स्टूडियो का अवलोकन किया और इसे क्षेत्रीय क्रिएटिव गतिविधियों के लिए उपयोगी बताया।

Advertisement

Advertisement
×