Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

GMSH-16 Chandigarh की नयी पहल, 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का घर बैठे होगा इलाज

‘जेरियाट्रिक केयर एट डोरस्टेप’ नाम से शुरू की नयी सेवा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Health at Doorstep : गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 (GMSH-16 )ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘जेरियाट्रिक केयर एट डोरस्टेप’ नाम से एक नई स्वास्थ्य पहल शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य उन बुजुर्गों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है, जिनके लिए बढ़ती उम्र, कमजोरी या बीमारी के कारण अस्पताल तक पहुंचना कठिन हो गया है। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर ही मुफ्त चिकित्सकीय सहायता और पेलिएटिव केयर उपलब्ध कराई जा रही है।

इस सेवा के संचालन के लिए अस्पताल ने एक पूरी तरह सुसज्जित मोबाइल हेल्थ यूनिट तैनात की है, जो चार गुणा चार एंबुलेंस के रूप में काम कर रही है। इस एंबुलेंस में आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन सपोर्ट, जरूरी जांच उपकरण और टेली कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध है, ताकि जरूरत के अनुसार मौके पर ही प्राथमिक और आवश्यक इलाज दिया जा सके।

Advertisement

मोबाइल हेल्थ यूनिट के साथ एक प्रशिक्षित चिकित्सा टीम तैनात रहती है, जिसमें मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट और फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हैं। यह टीम वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच करती है और उनकी स्थिति के अनुसार इलाज, सलाह और देखभाल सुनिश्चित करती है।

Advertisement

जानिये क्या है जेरियाट्रिक केयर एट डोरस्टेप

मोबाइल हेल्थ टीम

  • पूरी तरह सुसज्जित चार गुणा चार एंबुलेंस

  • आवश्यक दवाइयां और ऑक्सीजन सपोर्ट

  • मेडिकल ऑफिसर

  • नर्सिंग ऑफिसर

  • फार्मासिस्ट

  • फिजियोथेरेपिस्ट

घर बैठे मिलेंगी ये सेवाएं

  • घर पर सामान्य चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की पर्ची

  • नॉन कम्युनिकेबल डिजीज की जांच और पहचान

  • पहले से चल रहे इलाज और मेडिकल हिस्ट्री की समीक्षा

  • स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की योजना

  • टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श

  • एंटीसेप्टिक ड्रेसिंग

  • स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता

  • फिजियोथेरेपी सेवाएं

  • जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती या तत्काल रेफरल का आकलन

जनवरी तक 98 बुजुर्गों को मिला लाभ

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सेवा शुरू होने के बाद से बुजुर्गों और उनके परिजनों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। जनवरी तक कुल 98 वरिष्ठ नागरिक इस पहल के तहत घर बैठे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।

संपर्क

सेवा से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172 2782457 पर संपर्क किया जा सकता है।



Advertisement
×