सिद्ध बाबा बालकनाथ मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, ओम ठाकुर अध्यक्ष, रमेश सहोड़ महासचिव
सिद्ध बाबा बालकनाथ सर्व सांझा सेवा मंडल की बैठक रविवार को सेक्टर 42 स्थित सनातन धर्म मंदिर में नव निर्वाचित अध्यक्ष ओम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत नव निर्वाचित महासचिव रमेश सहोड़ द्वारा बाबा बालकनाथ के...
सिद्ध बाबा बालकनाथ सर्व सांझा सेवा मंडल की बैठक रविवार को सेक्टर 42 स्थित सनातन धर्म मंदिर में नव निर्वाचित अध्यक्ष ओम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत नव निर्वाचित महासचिव रमेश सहोड़ द्वारा बाबा बालकनाथ के जयकारे के साथ की गई।
बैठक में सबसे पहले बाबा बालकनाथ की शोभा यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा और विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से शोभा यात्रा की तिथि चार अप्रैल 2026 तय की गई।
इसके बाद मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में तरसेम शर्मा को मंडल का चेयरमैन और वासुदेव शर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। पृथी सिंह प्रजापति को वशिष्ठ उप प्रधान तथा नंद लाल को उप प्रधान बनाया गया। विजय राणा को वित्त सचिव, रोशन भारद्वाज को संगठन सचिव, रोहित मोदगिल को प्रचार सचिव, सुरिंदर शर्मा को ऑडिटर और जीवन कुमार को स्टोर इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा सम्मानित सदस्यों की सूची में शिवेंद्र मन्धोत्रा, विक्रमजीत मस्ताना, विकास शर्मा, नफे सिंह, राजिंदर कुमार, विनोद राणा, शवी कौशल, भागीरथ शर्मा, सुरिंदर शर्मा, विनोद ठाकुर, कृपाल सिंह ठाकुर, गुरबचन सिंह, दिनेश तिवारी, सतपाल कौंडल तथा भवनीश मलहोत्रा को शामिल किया गया। साथ ही 21 पुराने सदस्यों को वशिष्ठ सदस्यों की सूची में रखा गया। यह जानकारी मंडल के महासचिव रमेश सहोड़ ने दी।

