पंचकूला से दिल्ली, पटियाला और लुधियाना के लिए नयी बस सेवा शुरु
हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बृहस्पतिवार को हरियाणा राज्य परिवहन, पंचकूला डिपो द्वारा जनता की मांग के अनुरूप प्रारंभ की गई नई बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि...
हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बृहस्पतिवार को हरियाणा राज्य परिवहन, पंचकूला डिपो द्वारा जनता की मांग के अनुरूप प्रारंभ की गई नई बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि नई बस सेवाओं के शुरू होने सेे बरवाला, पंचकूला, चंडीगढ़ लुधियाना, पटियाला व दिल्ली के यात्रियों का बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर बरवाला वासियों को, जिन्हें दिल्ली जाने के लिए पंचकूला आना पड़ता था, अब उन्हें बरवाला से ही सीधे दिल्ली के लिए बस सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पंचकूला, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला एवं दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करना है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके। इस अवसर पर उनके साथ जनरल मैनेजर हरियाणा रोडवेज, पंचकूला सुखदेव सिंह के अतिरिक्त शिवालिक बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, पूर्व मानद सचिव रंजिता मेहता, मंडल अध्यक्ष धमेन्द्र संधु, प्रमोद वत्स, सिद्धार्त राणा सहित भाजपा कार्यकर्ता युवराज कौशिक, प्रमोद सिंगला, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम राणा भी उपस्थित रहे।

