Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PGGC-11 Chandigarh : एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वच्छ भारत और ई-वेस्ट प्रबंधन का संदेश

पीजीजीसी-11 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PGGC-11 Chandigarh :  चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी) में शनिवार को 1 चंडीगढ़ एयर स्क्वाड्रन एनसीसी (सीनियर डिवीजन) द्वारा 'स्वच्छ भारत अभियान' और 'ई-वेस्ट प्रबंधन' पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विंग कमांडर अंकित सूद के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में पीजीजीसी-11 और डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 के एयर विंग कैडेट्स ने शिरकत की।

योग से मानसिक संतुलन का पाठ

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे जेडब्ल्यूओ वेद प्रकाश के योग सत्र से हुई। उन्होंने कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाने के गुर सिखाए। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक अनुशासित कैडेट के जीवन में योग का विशेष महत्व है, जो न केवल एकाग्रता बढ़ाता है बल्कि तनाव मुक्त रहने में भी मदद करता है।

Advertisement

परिसर में सफाई और ई-कचरे पर चर्चा

योग के बाद कैडेट्स ने कॉलेज के खेल मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान कर परिसर की सफाई की और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

इसी कड़ी में ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) प्रबंधन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कैडेट्स को बताया गया कि खराब मोबाइल, लैपटॉप और बैटरी जैसे कचरे का अनुचित निपटान पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। उन्हें ई-वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण और रीसाइक्लिंग के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को जलपान वितरित किया गया।

Advertisement
×