Health News Mohali : नया गांव में निशुल्क कैंप में फेफड़ों, बीपी और शुगर की मुफ्त जांच
Health News Mohali : नया गांव के राणा चेस्ट एंड मेडिसिन क्लिनिक में लगे निशुल्क मेडिकल कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें सेहत के प्रति जागरूक किया गया। कैंप में आए मरीजों को परामर्श देते...
Health News Mohali : नया गांव के राणा चेस्ट एंड मेडिसिन क्लिनिक में लगे निशुल्क मेडिकल कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें सेहत के प्रति जागरूक किया गया। कैंप में आए मरीजों को परामर्श देते हुए डॉक्टरों ने सलाह दी कि सांस लेने में तकलीफ, शुगर, बीपी और अस्थमा जैसी बीमारियों में ढिलाई बिल्कुल न बरतें। समय पर सावधानी और इलाज से इन बीमारियों को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
इस निशुल्क कैंप का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल के पूर्व एसएमओ और एसटीओ तथा मोहाली के पूर्व असिस्टेंट सर्जन डॉ. राजेश राणा द्वारा किया गया। चंडीगढ़ और मोहाली यानी ट्राई सिटी क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके डॉ. राणा के पास चिकित्सा क्षेत्र में करीब 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद अब उन्होंने समाज सेवा से जुड़ने का निर्णय लिया है। वे अपने इस समृद्ध चिकित्सीय अनुभव के जरिए लोगों को आधुनिक जीवनशैली और प्रदूषण के कारण बढ़ रही फेफड़ों व सांस संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
मुफ्त जांच के साथ मिलीं आधुनिक सुविधाएं
कैंप के दौरान मरीजों को कई तरह की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं दी गईं। इसमें फ्री परामर्श, ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शुगर टेस्टिंग, पल्स ऑक्सीमेट्री और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट जैसी जरूरी जांच बिल्कुल मुफ्त की गईं। इसके साथ ही मरीजों को अस्थमा, सीओपीडी, ट्यूबरकुलोसिस यानी टीबी, एलर्जी और सांस की अन्य घातक बीमारियों के लक्षण व बचाव के बारे में विस्तार से समझाया गया।
डॉ. राजेश राणा ने बताया कि फेफड़ों की गंभीर बीमारियों से बचने के लिए समय पर बीमारी की पहचान होना बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिया कि क्लिनिक में नेबुलाइजेशन, ऑक्सीजन सपोर्ट और डे केयर ट्रीटमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं हमेशा उपलब्ध रहेंगी ताकि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

