Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

My Bharat : बजट क्विज़ से प्रधानमंत्री संवाद तक का मंच, युवाओं के लिए माय भारत बजट क्वेस्ट 2026

My Bharat : केंद्रीय बजट को केवल आंकड़ों और घोषणाओं तक सीमित न रखकर उसे युवाओं के संवाद का हिस्सा बनाने की दिशा में माय भारत चंडीगढ़ ने एक नई पहल शुरू की है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

My Bharat : केंद्रीय बजट को केवल आंकड़ों और घोषणाओं तक सीमित न रखकर उसे युवाओं के संवाद का हिस्सा बनाने की दिशा में माय भारत चंडीगढ़ ने एक नई पहल शुरू की है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का शुभारंभ किया गया है, जिसका मकसद विकसित भारत बजट 2026 को युवाओं की सोच, सवाल और समझ से जोड़ना है।

यह पहल अब माय भारत पोर्टल पर लाइव है। चंडीगढ़ के युवा www.mybharat.gov.in/quiz पर जाकर या आधिकारिक पोस्टरों पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर इसमें सीधे भाग ले सकते हैं। पंजीकरण और सहभागिता की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 तय की गई है।

Advertisement

तीन पड़ाव, एक मकसद

माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 को तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन क्विज़ होगी, जिसमें युवाओं की बुनियादी समझ और दृष्टिकोण को परखा जाएगा। दूसरे चरण में चयनित प्रतिभागी तय विषय पर निबंध लिखकर पोर्टल के माध्यम से अपनी बात रखेंगे। अंतिम चरण में चुने गए युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा, जहां वे अपने विचार और सवाल सामने रख सकेंगे।

Advertisement

बजट को समझने का मंच

माय भारत चंडीगढ़ के जिला युवा अधिकारी विनय कुमार के अनुसार यह पहल युवाओं को बजट जैसे जटिल विषय को समझने का सरल और सार्थक मंच देती है। उनका कहना है कि इससे युवा न केवल नीतियों को जान पाएंगे, बल्कि विकसित भारत के विज़न में अपनी भूमिका को भी स्पष्ट रूप से समझ सकेंगे।

माय भारत चंडीगढ़ ने विद्यार्थियों, युवा स्वयंसेवकों और शैक्षणिक संस्थानों से इस पहल में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि बजट पर युवाओं की भागीदारी और आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल सके।

अधिक जानकारी और भागीदारी के लिए www.mybharat.gov.in/quiz पर विज़िट किया जा सकता है।

Advertisement
×