मोटर मार्केट में नगर निगम ने चलाया अभियान, 39 गाड़ियां जब्त
नगर निगम ने मनीमाजरा सेक्टर-13 की मोटर मार्केट में रविवार को संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया और 39 अवैध रूप से पार्क की गई गाड़ियों को जब्त किया गया। सभी जब्त की गई गाड़ियों को निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत हटाया गया।...
नगर निगम ने मनीमाजरा सेक्टर-13 की मोटर मार्केट में रविवार को संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया और 39 अवैध रूप से पार्क की गई गाड़ियों को जब्त किया गया। सभी जब्त की गई गाड़ियों को निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत हटाया गया।
नगर निगम, चंडीगढ़ ने यह स्पष्ट किया कि ऐसे प्रवर्तन अभियान उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं, जो सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने, शहरी गतिशीलता में सुधार और निवासियों के लिए जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से किए जाते हैं। निगम ने वाहन मालिकों और बाजार संचालकों से अपील की कि वे सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने या डंप करने से बचें। यह गाड़ियां मरम्मत के लिए खड़ी और डंप की गई गाड़ियां पहचान कर जब्त की गईं। यह कार्रवाई लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और मोटर मार्केट में वाहन संचालन में रुकावट की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए की गई।

