Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mother's Day : चंडीगढ़ में मदर्स डे पर मां को ट्रीट देने का है प्लान? सिटको लाया है ये शानदार ऑफर्स और मीठा सरप्राइज

10 मई को होटल माउंटव्यू, शिवालिकव्यू और सुखना लेक में मिलेगी भारी छूट, पहले 10 मेहमानों के लिए मुफ्त केक का भी इंतजाम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Two women are looking at a laptop. The younger woman is sitting down on a chair while the other is standing up, looking over her shoulder. They are outdoors, and two cups of coffee are on the table. The laptop and the cups are white.
Advertisement

Mother's Day : 10 मई को मदर्स डे के मौके पर चंडीगढ़ पर्यटन एवं उद्योग विकास निगम (सिटको) ने ट्राई सिटी के लोगों के लिए खास ऑफर्स पेश किए हैं। इस दिन को माताओं के लिए यादगार बनाने के उद्देश्य से सिटको ने अपनी विभिन्न इकाइयों में विशेष व्यंजन, भारी छूट और मीठे तोहफों की घोषणा की है।

होटल माउंटव्यू में पहले 10 मेहमानों को फ्री केक मदर्स डे के जश्न में मिठास घोलने के लिए होटल माउंटव्यू की पटिसरी ने विशेष तौर पर ड्राई केक और क्रीम आधारित केक की नई रेंज पेश की है। खास बात यह है कि 10 मई को अपनी मां के साथ होटल माउंटव्यू आने वाले पहले 10 मेहमानों को सिटको की ओर से एक छोटा केक बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा, होटल के फूड मेन्यू पर 20 प्रतिशत की सीधी छूट दी जाएगी। जो लोग खास केक ऑर्डर करना चाहते हैं, वे एक दिन पहले अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

Advertisement

शिवालिकव्यू और सुखना लेक पर भी डिस्काउंट सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिकव्यू में भी मदर्स डे का उत्साह देखने को मिलेगा। यहां के प्रसिद्ध क्लाउड-9 रेस्टोरेंट और कॉफी शॉप में परिवार के साथ भोजन करने पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, ट्राई सिटी के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट सुखना लेक स्थित शेफ लेकव्यू पर भी खाने-पीने की चीजों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिससे लेक की सैर के साथ-साथ परिवार इस दिन का आनंद ले सके।

Advertisement

अतिथियों के सम्मान और प्रेम का संगम सिटको के प्रबंध निदेशक डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह के अनुसार, निगम का उद्देश्य न केवल बेहतरीन खान-पान उपलब्ध कराना है, बल्कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्राहकों के साथ जुड़ाव को और मजबूत करना भी है। उन्होंने बताया कि यह पहल सिटको की सेवाओं की गुणवत्ता और गर्मजोशी को दर्शाती है। वहीं, मुख्य महाप्रबंधक नवीन ने कहा कि मदर्स डे प्यार और देखभाल का उत्सव है, और इन ऑफर्स के जरिए हम माताओं को विशेष सम्मान देना चाहते हैं। सिटको आने वाले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर भी अपनी इकाइयों में विशेष प्रमोशन और थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।

Advertisement
×