Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mohali Bee Attack : मोहाली के स्कूल में मधुमक्खियों ने बच्चों पर बोला हमला, 60 छात्र अस्पताल पहुंचे; परिजनों का भारी हंगामा

Mohali Bee Attack :   मोहाली के फेज-7 स्थित सेंट सोल्जर स्कूल में बुधवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने छात्रों पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब 50 से 60 बच्चे घायल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Mohali Bee Attack :   मोहाली के फेज-7 स्थित सेंट सोल्जर स्कूल में बुधवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने छात्रों पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब 50 से 60 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक अस्पताल पहुंच गए। वहां उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने इतनी बड़ी घटना की जानकारी उन्हें देना जरूरी नहीं समझा। कई अभिभावकों ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों के अस्पताल में होने की खबर स्कूल से नहीं, बल्कि अन्य जानकारों के माध्यम से मिली।

Advertisement

लापरवाही के गंभीर आरोप

परिजनों ने रोष जताते हुए कहा कि जब फीस की बात होती है तो स्कूल प्रबंधन तुरंत फोन करता है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा और इस हादसे को लेकर चुप्पी साध ली गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच की जाए और स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का छत्ता होना और उसे समय रहते न हटाना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
×