Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab crime news : इटली से ऑपरेट हो रहा था अवैध हथियारों का नेटवर्क, इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी समेत दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एसएसओसी ने तीन पिस्टल और जिंदा कारतूस किए बरामद; विदेश बैठे राजेश उर्फ बंटा का नाम आया सामने

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Punjab crime news : पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली ने राज्य में एक बड़े अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अत्याधुनिक पिस्टल, मैग्जीन और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन हथियारों की खेप इटली में बैठे एक कुख्यात अपराधी द्वारा भेजी गई थी।

बनूड़ से हुई पहली गिरफ्तारी

एसएसओसी के एआईजी दीपक पारेख के अनुसार, पुलिस को 9 मई को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि होशियारपुर के कनेवाल का रहने वाला परवीन कुमार उर्फ शामा (जो फिलहाल बनूड़ की गोयल कॉलोनी में रह रहा है) अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त है। यह भी अंदेशा था कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मोहाली-चंडीगढ़ इलाके में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पुख्ता जानकारी के बाद मोहाली थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने बनूड़ में छापा मारा और परवीन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक .32 बोर की पिस्टल, एक मैग्जीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए।

Advertisement

पूछताछ में खुला कबड्डी खिलाड़ी का राज

आरोपी परवीन कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह 2018 के एक लूट के मामले में भगोड़ा भी घोषित है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में परवीन ने अपने साथी हरीश कुमार उर्फ हैरी भूपाल का नाम उगला। इसके बाद एसएसओसी की टीम ने तुरंत होशियारपुर में दबिश देकर हरीश को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर शनिवार को दो विदेशी 'ग्लॉक 9 एमएम' पिस्टल बरामद हुईं। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार हरीश कुमार एक इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी है, जो इटली की टीम की तरफ से कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल चुका है।

Advertisement

इटली में बैठा मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड राजेश कुमार उर्फ बंटा है, जो इस समय इटली में रह रहा है। उसी ने पंजाब में इन हथियारों की खेप भिजवाई थी। राजेश के खिलाफ पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत नौ गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे भी इस मामले में नामजद किया है। फिलहाल, दोनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके।

Advertisement
×