Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Mohali Road Accident : डीसी कॉम्प्लेक्स के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हादसे में साथी गंभीर घायल, आरोपी चालक कार समेत फरार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Mohali Road Accident : सेक्टर-76 स्थित डीसी कॉम्प्लेक्स के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव मटौर निवासी राजू बाबू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी रितमन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। थाना सोहाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रितमन ने बताया कि वह अपने मामा के बेटे राजू के साथ पल्सर बाइक पर काम से घर लौट रहा था। दोनों सेक्टर-76 स्थित डीसी कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। राजू को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घायल साथी का अस्पताल में उपचार

हादसे में रितमन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर सोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281, 106(1), 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार और चालक की पहचान की जा सके।

Advertisement
×