Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mohali News : गुरबाणी कीर्तन और रक्तदान से सजी सेवा, 150 यूनिट रक्त एकत्र

Mohali News :  फेज सात, मोहाली की मार्केट में समाजसेवी अमरिंदर सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्म, सेवा और स्वास्थ्य का प्रेरक संगम देखने को मिला। गुरबाणी कीर्तन से संगत निहाल हुई, वहीं थैलेसीमिया पीडितों की सहायता के उद्देश्य...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Mohali News :  फेज सात, मोहाली की मार्केट में समाजसेवी अमरिंदर सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्म, सेवा और स्वास्थ्य का प्रेरक संगम देखने को मिला। गुरबाणी कीर्तन से संगत निहाल हुई, वहीं थैलेसीमिया पीडितों की सहायता के उद्देश्य से लगाए गए रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम के दौरान अमरिंदर सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘द हेयर विज्ञान: बैक टू ब्लैक द आयुर्वेदिक पाथ टू हेयर रेजुवेनेशन’ का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष गुरबाणी कीर्तन से हुई, जिसे भाई लखविंदर सिंह ने भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया। गुरबाणी की मधुर वाणी से वातावरण आध्यात्मिकता से सराबोर हो गया। संगत के लिए अटूट लंगर सेवा का भी आयोजन किया गया।

Advertisement

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सोहाना अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने रक्तदाताओं की जांच के उपरांत रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर मिशन कश्मीर टू कन्याकुमारी रक्तदान जागरूकता अभियान से जुड़े रंदीप बत्ता को सम्मानित किया गया। इसके अलावा श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला के राकेश संगर को भी आयोजकों ने सम्मान प्रदान किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू उपस्थित रहे, जबकि मोहाली नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। अतिथियों ने रक्तदाताओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी भावना के साथ सेवा आधारित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।


Advertisement
×