Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mohali Mayor Election : सरबजीत सिंह समाना बने मोहाली के नए मेयर, आरपी शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर की कुर्सी

रूपनगर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न; महिला पार्षद की जगह हरपाल सिंह चन्ना बने डिप्टी मेयर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मोहाली नगर निगम के नए मेयर सरबजीत सिंह समाना
Advertisement

Mohali Mayor Election : मोहाली नगर निगम के नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज (मंगलवार) दोपहर बाद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। रूपनगर के मंडलायुक्त के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना को मोहाली का नया मेयर चुन लिया गया है। इसके साथ ही, आरपी शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर और हरपाल सिंह चन्ना को डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद नवनियुक्त मेयर सरबजीत सिंह समाना और अन्य दोनों पदाधिकारियों ने अपना-अपना पदभार भी संभाल लिया है।

सिसोदिया की मौजूदगी में आलाकमान की मुहर

Advertisement

मेयर चुनाव से ठीक पहले आज दोपहर 12 बजे सेक्टर-91 स्थित विधायक कुलवंत सिंह की कोठी पर आम आदमी पार्टी (आप) के जीते हुए सभी 27 पार्षदों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में आप के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया विशेष रूप से मौजूद रहे। सदन में पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण सरबजीत सिंह समाना का मेयर बनना पहले से ही तय माना जा रहा था और कल शाम ही आलाकमान ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी थी। सिसोदिया ने बैठक में पार्षदों के बीच इन नामों की औपचारिक घोषणा की।

Advertisement

डिप्टी मेयर पद पर हुआ बदलाव

इससे पहले भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार डिप्टी मेयर का पद किसी महिला पार्षद को सौंपे जाने पर विचार किया जा रहा था। इसमें गुरमीत कौर और रमनदीप कौर कुंभड़ा के नाम सबसे ऊपर चल रहे थे, लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने यह अहम पद हरपाल सिंह चन्ना को सौंप दिया। वहीं दूसरी तरफ, विधायक कुलवंत सिंह के समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया और चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर समाना को मेयर बताते हुए जीत की पोस्ट्स डालने का सिलसिला आरंभ हो गया था।

Advertisement
×