Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Mohali Illegal Weapon Arrest : एयरपोर्ट चौक के पास कार में बैठा युवक पिस्टल समेत गिरफ्तार

ऑपरेशन सेल ने .32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किया, हथियार के स्रोत और मकसद की जांच

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मोहाली में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी को पुलिस टीम के साथ पेश करते ऑपरेशन सेल के अधिकारी। -हप्र
Advertisement
Mohali Illegal Weapon Arrest :  एयरपोर्ट चौक के पास सर्विस रोड पर कार में बैठे 29 वर्षीय युवक को मोहाली पुलिस के ऑपरेशन सेल ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव खातला निवासी संजय के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने हथियार कहां से खरीदा था और इसे अपने पास रखने का उद्देश्य क्या था।

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को ऑपरेशन सेल की टीम एयरपोर्ट चौक, एयरोसिटी के पास मौजूद थी। इसी दौरान एएसआई कमलप्रीत शर्मा को सूचना मिली कि संजय के पास अवैध हथियार है और वह सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सर्विस रोड पर किसी साथी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कार में बैठे संजय को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आईटी सिटी में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक संजय 12वीं कक्षा तक पढ़ा है और अविवाहित है। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

Advertisement

हथियार सप्लायर की तलाश

पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि उसने हथियार किससे खरीदा था। पुलिस हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति और आरोपी के संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही, हथियार रखने के उसके उद्देश्य का भी पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
×