Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mohali Court Murder Case: मुख्य शूटर गौरव उर्फ बावा गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ के संपर्क में था आरोपी

Mohali Court Murder Case:  एक माह पूर्व मोहाली कोर्ट परिसर में पेशी के लिए आए गुरविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहाली हरमनदीप...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मामले की जानकारी देती पुलिस।
Advertisement

Mohali Court Murder Case:  एक माह पूर्व मोहाली कोर्ट परिसर में पेशी के लिए आए गुरविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने प्रेस वार्ता में इसकी पुष्टि की।

एसएसपी के अनुसार, अमरदीप कौर पत्नी गुरविंदर सिंह निवासी गांव भगतुपुर, थाना घुमान (जिला गुरदासपुर) के बयान पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 103(1), 109, 3(5) तथा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

Advertisement

बताया गया कि 28 जनवरी को गुरविंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ कार (PB65-AS-2482) में मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए आए थे। पेशी के बाद जब वे अपनी कार के पास पहुंचे, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

ऐसे हुई गिरफ्तारी

घटना के बाद एसएसपी के निर्देशन में सीआईए स्टाफ और विभिन्न थानों की टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। तकनीकी और मानव स्रोतों के आधार पर आरोपी गौरव उर्फ बावा को नामजद किया गया। 28 फरवरी 2026 को आरोपी को जिला मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह और अन्य अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर की।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पिछले 3-4 महीनों से विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और उसके सहयोगियों के संपर्क में था। आरोप है कि उसने एक अन्य मुख्य आरोपी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर रही है। घटना में इस्तेमाल हथियारों और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के साथी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी का प्रोफाइल

नाम: गौरव उर्फ बावा

पिता: सोनू

निवासी: वार्ड नंबर 2, आवा बस्ती, फिरोजपुर

उम्र: करीब 21 वर्ष

शिक्षा: 10वीं पास

वैवाहिक स्थिति: अविवाहित

Advertisement
×