Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Mission Clean Zirakpur : जीरकपुर में कूड़ा मुक्त जीरकपुर के लिए 10 दिन का मिशन शुरू

विधायक और नगर परिषद प्रधान ने शुरू की जीरकपुर की स्वच्छता मुहिम, एम-सेवा एप पर कूड़े के हॉटस्पॉट की तस्वीर भेजने की अपील

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जीरकपुर में शनिवार को ‘मिशन क्लीन जीरकपुर’ अभियान की शुरुआत करते विधायक कुलजीत सिंह रंधावा। -हप्र
Advertisement

Mission Clean Zirakpur : जीरकपुर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए शनिवार को 10 दिवसीय ‘मिशन क्लीन जीरकपुर’ अभियान शुरू किया गया। नगर परिषद प्रधान गुरप्रीत सिंह विरक ने हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की मौजूदगी में जीरकपुर-पंचकूला मार्ग स्थित के-एरिया लाइट प्वाइंट से अभियान का शुभारंभ किया।

कूड़े के संवेदनशील स्थान होंगे चिन्हित

Advertisement

नगर परिषद प्रधान विरक ने बताया कि अभियान के दौरान शहर में कूड़े के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उनकी सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान सिर्फ कूड़ा उठाने तक सीमित नहीं रहेगा। इन स्थानों पर दोबारा कूड़ा न फेंका जाए, इसे सुनिश्चित करने पर भी जोर रहेगा। उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र में ऐसे स्थानों की तस्वीर एम-सेवा ऐप पर अपलोड करने की अपील की, ताकि संबंधित विभाग कार्रवाई कर सके।

Advertisement

लोगों की भागीदारी जरूरी : रंधावा

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाना सरकार और स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकता है। अभियान की सफलता के लिए शहरवासियों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास सफाई रखने और अभियान में सहयोग करने की अपील की।

विरक ने कहा कि 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए नगर परिषद हरसंभव प्रयास करेगी। स्थायी स्वच्छता के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने घर और आसपास से सफाई की शुरुआत करनी होगी।

Advertisement
×