Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Minor Driving : स्कूल ड्रेस में 15 वर्षीय छात्र चला रहा था स्विफ्ट, 37,500 का चालान

रेड- ब्लू लाइट और शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी, पुलिस ने पीछा कर रुकवाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

Minor Driving :  पंचकूला में यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को सेक्टर-12ए स्थित जुडिशियल कट के पास ट्रैफिक पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रुकवाया। कार पर रेड- ब्लू लाइट लगी थी और शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी थी। जांच में पता चला कि कार चला रहा 15 वर्षीय 10वीं कक्षा का छात्र था और वह स्कूल ड्रेस में था। कार में दो अन्य नाबालिग छात्र भी सवार थे।

डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार, सिटी ट्रैफिक थाना में तैनात एसपीओ परमिंदर सिंह जुडिशियल कट पर ड्यूटी दे रहे थे। उन्होंने काले रंग की स्विफ्ट को आते देखा और चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय आगे बढ़ाने का प्रयास किया। एसपीओ ने वाहन को रुकवाकर इसकी सूचना ट्रैफिक थाना पुलिस को दी।

Advertisement

मौके पर हटवाई लाइट और ब्लैक फिल्म

Advertisement

सूचना मिलने पर सिटी ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार से रेड- ब्लू लाइट और ब्लैक फिल्म हटवाई। इसके बाद कार को इंपाउंड कर थाना सेक्टर-14 में जमा करवाया गया।

पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 37,500 रुपये का चालान किया गया। इसमें नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामले में उसके परिजनों पर लगाया गया 5,000 रुपये का जुर्माना भी शामिल है।

Advertisement
×