देश के अभिजात्य वर्ग की पहुंच वाली लग्जरी कार मर्सिडीज-बेंज के नये वी-क्लास संस्करण को चंडीगढ़ व पंजाब के उपभोक्ताओं के लिए लान्च किया गया। इसकी एक वजह शेष देश की तुलना में इस क्षेत्र में लग्जरी कार मर्सिडीज-बेंज को तीन गुना अधिक पसंद किए जाना है। यह एक्स्ट्रा-लॉन्ग व्हीलबेस; भारतीय ग्राहकों के लिए एयरमैटिक सस्पेंशन, लग्जरी सीटें, एएमजी लाइन एक्सटीरियर और वेंटिलेटेड सीटें स्टैंडर्ड के साथ उपस्थिति हुई हैं। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, ब्रेंडन सिसिंग ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पंजाब-चंडीगढ़ मर्सिडीज-बेंज के लिए महत्वपूर्ण बाजार बने हुए हैं। यहां के ग्राहक प्रतिष्ठा, आराम और उन्नत तकनीक से लैस टॉप-एंड वाहनों को खास पसंद करते हैं। ऑल न्यू वी-क्लास एक्स्ट्रा लॉन्ग व्हीलबेस की शुरुआत से उन ग्राहकों की मांग पूरी होगी, जो खास निजी लग्जरी वाहनों को पसंद करते हैं। अपनी विशालता, लग्जरी सुविधाओं, आराम और गोपनीयता के साथ वी-क्लास निजी लग्जरी वाहनों के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखती है और बेहतरीन यात्रा अनुभव प्रदान करती है। दरअसल, वी-क्लास का एयरमैटिक एयर सस्पेंशन भारतीय सड़क परिस्थितियों के लिए विकसित की गई है। सुरक्षा की दृष्टि 7 एयर बैग का होना इसका आकर्षण है। कंपनी का दावा है कि नई वी-क्लास विशालता, आराम और आधुनिक डिजाइन का बेहतरीन संयोजन है, जो उपभोक्ताओं को शांति और सुकून देती है। जो यात्रा के दौरान विशिष्टता, गोपनीयता और सुरक्षा को महत्व देते हैं। इसका परिष्कृत 6-सीट लेआउट दूसरी पंक्ति में फर्स्ट-क्लास व्यक्तिगत लग्जरी सीटों के साथ आता है, जिनमें 3-स्टेज वेंटिलेशन, मसाज, काफ सपोर्ट, कपहोल्डर और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं हैं। मर्सिडीज-बेंज इंडिया वी-क्लास का स्थानीय उत्पादन शुरू करेगी।