Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बलबीर सिद्धू की अगुवाई में बैठक

बरनाला रैली के लिए कार्यकर्ता लामबंद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

Advertisement

हलका मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित कार्यालय में पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में 28 फरवरी को बरनाला में होने वाली ‘मनरेगा बचाओ संघर्ष महारैली’ के संबंध में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। रैली का नेतृत्व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी‌ करेंगे। बैठक में जिला मोहाली के इंचार्ज मनजीत सिंह झल्लबूटी, जिला अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, कोऑर्डिनेटर राजेश गुप्ता, मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नगर निगम के वर्तमान और पूर्व पार्षदों, सरपंचों, पंचों, विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों तथा कांग्रेस के अलग-अलग विंगों के पदाधिकारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। सिद्धू ने कहा कि मोहाली से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ता बरनाला पहुंचेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को कमजोर कर रही है। यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में शुरू की गई थी, जिससे करोड़ों मजदूरों को रोजगार की गारंटी मिली। बजट में कटौती और भुगतान में देरी से मजदूर वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों, मजदूरों और किसानों के साथ खड़ी रही है और जन-विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेगी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया।

फोटो : मीटिंग में हाजिर पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और अन्य नेता व कांग्रेस वर्कर।

Advertisement
×