Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कूड़ा फैलाने पर एमसीसी की सख्ती, तीन चालान काटकर 42,213 रुपये जुर्माना वसूला

सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने और कचरे का उचित तरीके से निपटान नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम चंडीगढ़ (एमसीसी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-17 और 22 में अभियान चलाकर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने और कचरे का उचित तरीके से निपटान नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम चंडीगढ़ (एमसीसी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-17 और 22 में अभियान चलाकर तीन चालान जारी किए और कुल 42,213 रुपये का जुर्माना लगाया। निगम के अनुसार, प्रत्येक उल्लंघनकर्ता पर 14,071 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने तथा कचरे के अनुचित निपटान से संबंधित उल्लंघनों को चिन्हित किया गया।

एमसीसी ने शहरवासियों, दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं और अपने प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें। निगम ने कचरे को स्रोत स्तर पर ही अलग-अलग करने तथा निर्धारित व्यवस्था के तहत जिम्मेदारी से कचरे का निपटान करने की भी अपील की।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×