Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्राइवेट स्कूलों की ‘बुक-शॉप मोनोपोली’ पर मेयर ने लिखा शिक्षा सचिव को पत्र

कहा- चयनित बुक स्टोर्स से ही पुस्तकें लेने को अभिभावकों को मजबूर करने का आरोप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने शहर के प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताबों और यूनिफॉर्म की खरीद को लेकर अभिभावकों को हो रही परेशानियों का गंभीर संज्ञान लेते हुए यू.टी. चंडीगढ़ के शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर सख्त कदम उठाने की मांग की है। मेयर जोशी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में अभिभावक लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं और यह शिकायत कर रहे हैं कि कई प्राइवेट स्कूल अप्रत्यक्ष रूप से अभिभावकों को चयनित बुक स्टोर्स से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे अभिभावकों को न केवल अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है बल्कि उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।

जोशी ने कहा कि यह एक सर्वविदित तथ्य है कि कई स्कूलों की किताबें केवल कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध करवाई जाती हैं, जिससे एक प्रकार की मोनोपोली (एकाधिकार) बन जाती है और अभिभावकों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचता। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में किसी भी प्रकार की व्यावसायिकता और मनमानी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। मेयर ने यह भी अनुरोध किया है कि इन निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम चंडीगढ़ को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाए, ताकि यदि कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता पाया जाए तो उसके खिलाफ उचित जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×