Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मेयर ने किया एमसीसी का वॉल कैलेंडर जारी

शहर की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने शुक्रवार को नगर निगम चंडीगढ़ का वार्षिक वॉल कैलेंडर-2026 जारी किया। इस अवसर पर एमसी आयुक्त अमित कुमार आईएएस, विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार आईएएस, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंदरदीप कौर तथा एमसी पार्षद उपस्थित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ नगर निगम में शुक्रवार को मेयर हरप्रीत बबला निगम का वार्षिक वॉल कैलेंडर-2026 जारी करते हुए। -हप्र
Advertisement

शहर की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने शुक्रवार को नगर निगम चंडीगढ़ का वार्षिक वॉल कैलेंडर-2026 जारी किया। इस अवसर पर एमसी आयुक्त अमित कुमार आईएएस, विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार आईएएस, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंदरदीप कौर तथा एमसी पार्षद उपस्थित रहे। वर्ष 2026 के लिए तैयार किए गए इस वॉल कैलेंडर को कचरे के स्रोत पर पृथक्करण (सेग्रीगेशन) की थीम पर विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। प्रभावशाली चित्रों और संदेशों के माध्यम से कैलेंडर में घरेलू कचरे के सही पृथक्करण हेतु चार रंगों के डिब्बों-सूखा कचरा, गीला कचरा, सेनेटरी कचरा और खतरनाक कचरा-के उपयोग के महत्व को दर्शाया गया है।

कैलेंडर जारी करते हुए मेयर ने ‘सिटी ब्यूटीफुल’ के नागरिकों से घर-घर कचरे का पृथीक्करण करने का सामूहिक संकल्प लेने की अपील की। एमसी आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 के दौरान नगर निगम चंडीगढ़ कचरे के स्रोत पर पृथक्करण पर विशेष जोर देगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×