Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मेयर ने लॉन्च किया ‘एमसी वन पास’

चौपहिया के लिए 500, दुपहिया के लिए 250 रुपये में मासिक पार्किंग पास

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मेयर हरप्रीत कौर बबला ‘एमसी वन पास’ लांचिंग के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए।-हप्र
Advertisement

स्मार्ट और नागरिक-केंद्रित शहरी परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर निगम चंडीगढ़ ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से ‘एमसी वन पास’ पार्किंग सिस्टम की शुरुआत की। इस डिजिटल पार्किंग पहल का औपचारिक उद्घाटन सेक्टर-22 स्थित एमसी पार्किंग स्थल पर मेयर हरप्रीत कौर बबला ने किया। इस योजना को शहरवासियों के लिए एक उपयोगी और दूरदर्शी सौगात के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि एमसी वन पास पहल का उद्देश्य चंडीगढ़ की पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और पूरी तरह कैशलेस बनाना है। योजना के तहत नागरिकों को बेहद किफायती दरों पर मासिक पार्किंग पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसमें दोपहिया वाहनों के लिए 250 और चारपहिया वाहनों के लिए 500 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि यह पार्किंग सिस्टम पीले नंबर प्लेट वाले व्यावसायिक चारपहिया वाहनों पर भी लागू होगा, जिससे यह पहल और अधिक समावेशी बनती है। उन्होंने कहा कि यह सुधार पार्किंग प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाएगा, मैनुअल हस्तक्षेप को कम करेगा और शहर में सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित यह डिजिटल पहल नगर निगम और बैंकिंग क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण है। एमसी वन पास नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा संचालित सभी पार्किंग स्थलों पर मान्य होगा, जिनमें एलांते मॉल के सामने सरफेस पार्किंग, सेक्टर-17, 22 और 35 की पार्किंग, लेक पार्किंग, सेक्टर-17 मल्टी-लेवल पार्किंग सहित अन्य अधिसूचित पार्किंग स्थल शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×