आशियाना में माता की चौकी, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
सेक्टर 20 स्थित आशियाना परिसर में आयोजित 'माता रानी की चौकी' ने पूरी कॉलोनी को भक्ति के सागर में सराबोर कर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ,प्रदीप गोयल ने ज्योति प्रज्वलित कर महामाई का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र...
सेक्टर 20 स्थित आशियाना परिसर में आयोजित 'माता रानी की चौकी' ने पूरी कॉलोनी को भक्ति के सागर में सराबोर कर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ,प्रदीप गोयल ने ज्योति प्रज्वलित कर महामाई का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व पार्षद हरिंदर मलिक और तजिंदर गुप्ता टोनी भी मौजूद रहे।
जाने-माने भजन गायकों ने एक के बाद एक माता की भेंटें पेश कर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा और भक्ति भाव देख पूरा वातावरण दिव्य हो गया। इस अवसर पर प्रदीप गोयल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमें अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में आशियाना और आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।
फोटो-माता की चौकी में मुख्य अतिथि प्रदीप गोयल व अन्य।-हप्र

