Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मान सरकार किसानों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : कुलवंत सिंह

भारतीय किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने की विधायक से मुलाकात

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करते हुए।
Advertisement
भारतीय किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा मोहाली के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात कर एरोपोलिस प्रोजेक्ट की अलग-अलग सेक्टरों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रभावित किसानों की ओर से जमीन अधिग्रहण से संबंधित मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद विधायक कुलवंत सिंह ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों और समस्याओं को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और संबंधित विभागों के मंत्रियों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इलाके के किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस मसले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता निर्मल सिंह कुरड़ी के अलावा गांव पट्टो, बड़ी, कुरदा, किशनपुरा, चौमाजरा और राय माजरा के किसान नेता भी शामिल थे। किसानों ने विधायक को बताया कि गांव बाकरपुर, छत, किशनपुरा, बड़ी, मतरां, स्याऊ, करड़ी और पट्टों की पंचायतों तथा किसानों ने प्रस्ताव पास किया है कि यदि उनकी कुछ शर्तें मान ली जाती हैं तो वे अपनी जमीन लैंड एक्विजिशन कलेक्टर कार्यालय, शहरी विभाग पंजाब को देने के लिए तैयार हैं। वहीं, मांगें पूरी न होने की स्थिति में जमीन अधिग्रहण के दायरे से बाहर रखने की बात भी कही गई।

Advertisement

किसानों ने मांग रखी कि प्रति एकड़ जमीन के बदले 1500 गज का रेजिडेंशियल और 300 गज का कमर्शियल प्लॉट दिया जाए, साथ ही प्रति एकड़ 25 लाख रुपये का कैश अवॉर्ड तय किया जाए। इसके अलावा जमीन मालिकों को प्रति एकड़ सालाना 1 लाख रुपये एकमुश्त दिए जाएं, जिसमें हर साल 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो। किसानों ने पशुपालन और अन्य आजीविका के लिए क्लस्टर प्लॉट देने, पुनर्वास और पुनर्स्थापन की उचित व्यवस्था करने तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य को कम से कम 25 लाख रुपये देने की मांग भी रखी। प्रतिनिधिमंडल में निर्मल सिंह कुरड़ी, सतीश कुमार चौधरी, जगत सिंह, मक्खन सिंह गीगा माजरा, करनैल सिंह बड़ी, गुरजंट सिंह सरपंच पट्टियों, नवाब सिंह स्याऊ, गुरभजन सिंह नंबरदार, रणधीर सिंह बड़ी, परमदीप सिंह बैदवान, मनप्रीत सिंह नंबरदार, गुरप्रताप सिंह और कुलदीप सिंह समाना सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×