मनीष तिवारी ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका
चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए तिवारी ने कहा कि आज वह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब आकर वाहेगुरु से सभी की अच्छी सेहत और भलाई के...
Advertisement
चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए तिवारी ने कहा कि आज वह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब आकर वाहेगुरु से सभी की अच्छी सेहत और भलाई के लिए अरदास करने आए हैं, ताकि वर्ष 2026 दुनिया, देश और विशेष रूप से पंजाब के लिए खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि पंजाब ने न केवल हाल के समय में, बल्कि सदियों से कठिनाइयों का सामना किया है। लेकिन पंजाब, पंजाबियत की यह बड़ी जीत है कि कितनी मुश्किलें और चुनौतियां आई हों, पंजाबियों ने हर चुनौती का सामना किया है। उनके साथ पूर्व विधायक सुनील दत्ती, जुगल किशोर, अमृतसर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मदान, सांसद गुरजीत औजला के ओएसडी नितिन तथा जिला कांग्रेस लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान भी मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
×

