मनीष तिवारी ने सेक्टर 48-ए में सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन
चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सेक्टर 48-ए में लगाए गए नए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट के लिए सांसद ने अपने एमपी कोटे से 5 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी। इस...
चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सेक्टर 48-ए में लगाए गए नए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट के लिए सांसद ने अपने एमपी कोटे से 5 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी। इस मौके पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जे.जे. सिंह सहित इलाके के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद ने कहा कि उन्हें लंबे समय से इलाके के निवासियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मांग की जा रही थी। ये कैमरे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सहायक साबित होंगे। तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य शहर का सर्वांगीण विकास करना है। इसके तहत वह विभिन्न विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करने के साथ-साथ शहर के निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयासरत रहते हैं। इस मौके पर अन्य के अलावा, जे.जे सिंह, विपन जोत सिंह, संजीव शर्मा, आर.के चुन्नी प्रधान आरडब्ल्यूए सेक्टर 49 डी, सुभाष शर्मा, बलदेव सोहल महासचिव, पुरुषोत्तम शर्मा खजांची भी मौजूद रहे।
