Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मनीष बंसल के लंच से बढ़ी कांग्रेस में राजनीतिक गर्मी

 पूर्व सांसद पवन बंसल भी रहे मौजूद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ में रविवार को कांग्रेस नेता मनीष बंसल के लंच में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और उनके समर्थक। -हप्र
Advertisement
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनीष बंसल की ओर से रविवार को चंडीगढ़ के एक होटल में लंच का आयोजन करने के बाद कांग्रेस में अंदरूनी सुगबुगाहट तेज हो गई है। लंच में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल भी पहुंचे। हालांकि लंच नववर्ष-2026 के उपलक्ष्य में दिया गया था, जानकार मान रहे हैं कि इस साल के आखिर में नगर निगम के चुनाव हैं, ऐसे में बंसल परिवार का शहर की राजनीति में फिर से सक्रिय होना साफ इशारा कर रहा है कि वह अपने समर्थकों को पार्षद की टिकट दिलाने में अहम भूमिका अदा करना चाहते हैं।

लंच कार्यक्रम में चंडीगढ़ के सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसजनों को पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और मनीष बंसल ने नववर्ष-2026 की शुभकामनाएं दीं और आपसी मेल-मिलाप, तालमेल और संगठनात्मक एकता पर जोर दिया। इस दौरान बंसल को डड्डूमाजरा कॉलोनी में 25-26 जनवरी को होने वाले स्पोटर्स कार्निवल का निमंत्रण भी दिया गया। सूत्रों का कहना है कि 29 जनवरी को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने हैं और इसके अलावा नगर निगम के आम चुनाव दिसंबर 2026 में होंगे, जिसके लिए लंच का आयोजन शहर की राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×