Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रायपुरकलां गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे मनीष बंसल

रायपुर कलां स्थित गौशाला का वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष बंसल ने रविवार को साथियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गायों की स्थिति को देखकर चिंता व्यक्त की।निरीक्षण के दौरान बंसल गायों के लिए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ के रायपुरकलां में रविवार को गौशाला में निरिक्षण करने पहुंचे कांग्रेस नेता मनीष बंसल अपनी टीम के साथ। हप्र
Advertisement
रायपुर कलां स्थित गौशाला का वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष बंसल ने रविवार को साथियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गायों की स्थिति को देखकर चिंता व्यक्त की।निरीक्षण के दौरान बंसल गायों के लिए कई कट्टे पशु आहार लेकर पहुंचे और स्वयं हरा चारा भी डलवाया। उन्होंने कहा कि गौशाला की वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं है और प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। उनके साथ सतीश कैथ, रवि ठाकुर, कुलवंत जग्गा, आशीष गजनीवी, अशोक कुमार, संदीप कुमार, दाऊद और विजय यादव मौजूद रहे।

चंडीगढ़ में गौ सेवा आयोग बनाने की मांग

रायपुरकलां गौशाला में गायो की हुई मृत्यु पर चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को पत्र लिखते हुए चंडीगढ़ में गौ सेवा आयोग या गौ सेवा संरक्षण मिशन की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत के बहुत से राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि में गाय की देखभाल के लिए गौ सेवा आयोग बने हुए हैं। उन्होने कहा कि चंडीगढ़ में हुई हालिया घटनाएं यह साफ संकेत देती हैं कि अब और देर करना उचित नहीं है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×