Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Punjab Police Transfer : पुलिस में बड़ा फेरबदल, मोहाली से एसपी रैंक के एक दर्जन अधिकारियों का तबादला

एसपी ऑपरेशन्स, ट्रैफिक, रूरल, इन्वेस्टिगेशन सहित कई अहम पद बदले

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Punjab Police Transfer : पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर किए गए फेरबदल के तहत मोहाली जिले में तैनात करीब एक दर्जन एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में जिले के कई अहम पुलिस पद प्रभावित हुए हैं। इनमें एसपी ऑपरेशन्स, एसपी हेडक्वार्टर, एसपी इन्वेस्टिगेशन, एसपी ट्रैफिक, एसपी रूरल, एसपी पीबीआई, एसपी इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी, एसपी साइबर क्राइम और एसपी डेराबस्सी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

पुलिस विभाग की ओर से इन तबादलों को प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस महकमे में इस बड़े फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पुलिसिंग व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Advertisement

कई अधिकारियों को मोहाली से बाहर भेजा

फेरबदल के तहत एसपी हरसिमरत सिंह को एसपी हेडक्वार्टर रूपनगर नियुक्त किया गया है। वह हाल ही में डीएसपी रैंक से पदोन्नत होकर एसपी बने थे। एसपी गुरिंदरबीर सिंह को एसपी एएनटीएफ एवं इन्वेस्टिगेशन, बरनाला लगाया गया है। मोहाली में एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे नवनीत सिंह का तबादला एसपी इन्वेस्टिगेशन होशियारपुर के तौर पर किया गया है। वहीं एसपी खरड़ मोहित अग्रवाल को एसपी सिटी पटियाला नियुक्त किया गया है।

Advertisement

एसपी रूरल मोहाली मनप्रीत सिंह को एसपी इन्वेस्टिगेशन, संगरूर भेजा गया है। एसपी पीबीआई दीपक सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच, एजीटीएफ मोहाली की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी मोहाली रमनदीप सिंह को एसपी हेडक्वार्टर, होशियारपुर लगाया गया है। एसपी ऑपरेशन्स मोहाली तलविंदर सिंह गिल को एसपी साइबर क्राइम-I मोहाली की जिम्मेदारी दी गई है।

डेराबस्सी और राजपुरा की कमान में भी बदलाव

फेरबदल का असर डेराबस्सी और राजपुरा की पुलिसिंग व्यवस्था पर भी पड़ा है। एसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ का तबादला पटियाला कमिश्नरेट के तहत एसपी राजपुरा के पद पर किया गया है। एसपी पृथ्वी चहल को एसपी एएनटीएफ रूपनगर और एसपी करमवीर सिंह को एसपी मलेरकोटला नियुक्त किया गया है। वहीं एसपी साइबर क्राइम-2 का भी तबादला कर उन्हें एसपी बठिंडा के पद पर तैनात किया गया है।

मोहाली में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी

तबादलों के बाद मोहाली में खाली हुए महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। एसपी आकाशदीप सिंह औलख को एसपी ऑपरेशन्स एवं पीबीआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी नवरीत सिंह को एसपी हेडक्वार्टर नियुक्त किया गया है। एसपी नवनीत कौर गिल को एसपी ट्रैफिक और एसपी रमिंदर सिंह को एसपी इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनाव से पहले पुलिसिंग व्यवस्था पर नजर

एक साथ बड़ी संख्या में एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज हैं। खासतौर पर मोहाली जैसे महत्वपूर्ण जिले में ऑपरेशन्स, ट्रैफिक, इन्वेस्टिगेशन, साइबर क्राइम और ग्रामीण पुलिसिंग से जुड़े पदों में बदलाव को अहम माना जा रहा है।

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तबादले प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले को चुनावी तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Advertisement
×