Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PU फायरिंग केस में बड़ी कामयाबी, चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में मुख्य शूटर गिरफ्तार

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी जसप्रीत सिंह

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में 17 मार्च को सोपू (SOPU) छात्र नेता पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और फतेहगढ़ साहिब पुलिस के संयुक्त अभियान में इस गोलीबारी के मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

Advertisement

आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्स पनैच के रूप में हुई है। वह फतेहगढ़ साहिब जिले की खमाणों तहसील के गांव खेड़ी नौध सिंह का रहने वाला है। संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने आरोपी की लोकेशन फतेहगढ़ साहिब जिले के थाना अमलोह के अंतर्गत आते गांव नूरपुर में ट्रेस की थी। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंची, तो खुद को घिरता देख संदिग्ध ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं।

Advertisement

जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

पुलिस ने भी बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी जसप्रीत सिंह को गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

हथियार और कार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और 4 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा मौके से एक क्रेटा कार (PB23Z0717) भी जब्त की गई है।

Advertisement
×