Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Education Minister Haryana : मोरनी पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा,: माधव गीता विद्या मंदिर स्कूल को दिए 11 लाख

होम स्टे पॉलिसी बनेगी रोजगार का बड़ा साधन, कालका विधायक ने भी गिनाए विकास कार्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
माधव गीता विद्या मंदिर, मोरनी में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करते हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व गणमान्य लोग। -निस
Advertisement

Education Minister Haryana : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मंगलवार को मोरनी में हिंदू शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव गीता विद्या मंदिर के शिलान्यास समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के लिए अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। साथ ही शिक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। मंत्री ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कारवान शिक्षा भी उपलब्ध करवाएं।

संस्कारवान शिक्षा और रोजगार पर जोर

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है। हिंदू शिक्षा समिति प्रदेश में कई स्कूलों और कॉलेजों का संचालन कर रही है, जहां बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं। मोरनी के इस विद्यालय में 350 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ढांडा ने बताया कि मोरनी पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए बनाई गई 'होम-स्टे' पॉलिसी यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में बड़ी उपलब्धि साबित होगी। इसके अलावा, मोरनी को आर्गेनिक (जैविक) क्षेत्र घोषित किया गया है, जिससे किसान अपनी फसलें बाजार में आसानी से बेच सकेंगे।

Advertisement

बेटियों ने बढ़ाया मोरनी का मान

कार्यक्रम में मौजूद कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से जब भी क्षेत्र के विकास की मांग रखी गई, उन्होंने कभी निराश नहीं किया। मोरनी में सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी या स्वास्थ्य सेवाओं समेत हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोरनी खंड की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में हर साल परचम लहरा रही हैं। माधव गीता विद्या मंदिर की एक छात्रा ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उसकी छोटी बहन ने खंड स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य ब्रिगेडियर बेअंत परमार, राम कुमार सिंगला, पीयूष जैन, डॉ. पवन गुप्ता, राजबीर भारद्वाज, केपी सिंह, ईश्वर जिंदल, रमाकांत भारद्वाज, डीईओ संध्या छिकारा, बीईओ शालिनी कपूर, कमलजीत, मंडल अध्यक्ष दीपा शर्मा, कमलदीप, पवन धीमान, ज्वाला सिंह, प्राचार्य मनोज कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
×