Mahashivratri 2026: जय माता किन्नर मंदिर चंडीगढ़ में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित जय माता किन्नर मंदिर शनिवार को गणेश स्तुति और शिव महिमा का आयोजन किया गया। 21 ब्राह्मणों के साथ शतचण्डी महायज्ञ भी शुरू हुआ, जो 17 फरवरी तक जारी रहेगा। शाम को...
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित जय माता किन्नर मंदिर शनिवार को गणेश स्तुति और शिव महिमा का आयोजन किया गया। 21 ब्राह्मणों के साथ शतचण्डी महायज्ञ भी शुरू हुआ, जो 17 फरवरी तक जारी रहेगा।
शाम को भव्य शिव बरात निकाली जाएगी, जो मंदिर से शुरू होकर पूरे एरिया का चक्कर लगा कर मंदिर में सम्पन्न होगी। बरात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी जय माता किन्नर मंदिर, बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26, की पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर मां कमलीनन्द गिरी जी महाराज श्री श्री किन्नर अखाड़ा चंडीगढ़ ने दी।
14 फरवरी से 17 फरवरी तक जय माता किन्नर मंदिर, सेक्टर 26 में धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाए जा रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी जी महाराज श्री श्री किन्नर अखाड़ा ने बताया कि महोत्सव की कड़ी में कल 15 फरवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे-शतचण्डी पूजन, सायं 09:00 से प्रातः 05:00 बजे- शिव शक्ति रुद्राभिषेक - रात्रि पूजन होगा।
16 फरवरी 2026 को प्रातः 05:00 बजे-शिव-पार्वती विवाह और प्रातः 09:00 बजे शतचण्डी पूजन होगा। दिव्य आयोजन के अंतिम दिन 17 फरवरी 2026 को शतचण्डी पाठ पूर्णाहुति - सायं 05:00 बजे माता का अभिषेक, विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण (सायं 05:00 से 07:15 बजे) किया जाएगा।

