Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PGI चंडीगढ़ में महंत की कार का शीशा तोड़ चोरी, इलाज के लिए आए थे ज्योतिर्मठ से

बद्रीनाथ के शंकराचार्य मठ के प्रमुख महंत वशिष्ठ ब्रह्मचारी जी की कार से नकदी, दस्तावेज और बैंक संबंधी सामान चोरी; पुलिस ने दर्ज की डीडीआर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गाड़ी का टूटा शीशा दिखाते महंत। ट्रिब्यून
Advertisement

PGI Chandigarh theft: उत्तराखंड के बद्रीनाथ के ज्योतिर्मठ स्थित शंकराचार्य मठ के प्रमुख महंत वशिष्ठ ब्रह्मचारी जी पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज कराने पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान शनिवार को उनकी कार को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया।

महंत वशिष्ठ ब्रह्मचारी अपने घुटनों के इलाज के लिए पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) के न्यू ओपीडी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार न्यू ओपीडी के निकट खड़ी की थी। जब वह इलाज के बाद बाहर लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला।

Advertisement

महंत ने बताया कि कार का शीशा टूटा हुआ था। चोर कार से नकदी, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। महंत ने बताया कि चोरी हुए सामान में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और करीब 27 हजार रुपये नकद शामिल हैं। इसके अलावा आश्रम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो गए।

Advertisement

महंत वशिष्ठ ब्रह्मचारी जी ने कहा कि पैसे और बैंक दस्तावेज चोरी होने के कारण अब उनके पास इलाज के लिए भी धनराशि नहीं बची है। एटीएम कार्ड चोरी हो जाने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर दी है।

Advertisement
×