Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंचकूला में जादूगर सम्राट शंकर का मेगा मैजिक हैरतअंगेज करतब देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

बसंत उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने किया शो का आगाज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित टाउन पार्क में 13 से 15 मार्च तक आयोजित वसंत उत्सव में विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर के मेगा मैजिक शो की धूम रही।

प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर के मेगा मैजिक शो का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा किया गया। यह विशेष कार्यक्रम हरियाणा सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया । यह मेगा मैजिक शो 13 मार्च से 15 मार्च 2026 तक पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क के ओपन एयर थियेटर में आयोजित हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जादूगर सम्राट शंकर ने अपने अद्भुत और रोमांचक जादू के करतबों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और उन्होंने जादू के रोमांचक प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडऩा और मनोरंजन के साथ-साथ कला को बढ़ावा देना है।दर्शकों ने जादूगर सम्राट शंकर के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शहर के सांस्कृतिक माहौल को और भी समृद्ध बनाते हैं।

Advertisement

यहां उल्लेखनीय है कि विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर ने अपने अद्भुत जादू के माध्यम से देश-विदेश में पहचान बनाई है। उन्होंने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30,000 से अधिक मैजिक शो प्रस्तुत किए हैं, जिनमें से लगभग 20,000 शो सामाजिक सेवा और चैरिटी के लिए समर्पित रहे हैं।

मानवता और समाज सेवा के प्रति उनके इस अद्वितीय योगदान के कारण उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज किया गया है। जादू की कला को जनसेवा से जोड़ने के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

उनका कहना है कि जादू केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का एक सशक्त जरिया भी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने अधिकांश शो चैरिटी और सामाजिक कार्यों के लिए किए हैं। उनकी प्रस्तुतियां देश-विदेश के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और वे अपनी अनोखी जादू कला से लोगों को चकित करने के साथ-साथ समाज सेवा का संदेश भी दे रहे हैं।

Advertisement
×