पंचकूला में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, कंट्रोल रूम की स्थापना
जिला पंचकूला में घरेलू एवं वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति की स्थिति पूर्णत: सामान्य और नियंत्रण में है। जिले में कुल 12 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किसी भी प्रकार की सिलेंडर की कमी नहीं है।...
जिला पंचकूला में घरेलू एवं वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति की स्थिति पूर्णत: सामान्य और नियंत्रण में है। जिले में कुल 12 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किसी भी प्रकार की सिलेंडर की कमी नहीं है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जतिन मित्तल ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा एहतियातन एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही सिलेंडर की बुकिंग करें। आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें।
मित्तल ने स्पष्ट किया कि पंचकूला जिले में एलपीजी की आपूर्ति दैनिक खपत से अधिक है, इसलिए किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, संयम बनाए रखने और अनावश्यक घबराहट से बचने की अपील की।
नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
जिले में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी और अनावश्यक भंडारण को रोकने के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय द्वारा दो नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। एएफएसओ बलविंद्र सिंह लांबा (मोबाइल: 9988515282) को कालका क्षेत्र तथा एएफएसओ बलजीत मलिक (मोबाइल: 8146005582) को पंचकूला, रायपुररानी और बरवाला क्षेत्रों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में 0172-2929353 नंबर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जहां सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

