Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

फ्रीहोल्ड करवानी है लीजहोल्ड प्रॉपर्टी? 10 से 25 सितंबर तक चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का कैंप

सेक्टर-9 में लगेगा जन सुविधा शिविर, आवेदकों को जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अगर आपके पास चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की लीजहोल्ड आवासीय या व्यावसायिक संपत्ति है और आप उसे फ्रीहोल्ड करवाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सुविधा के लिए 10 से 25 सितंबर तक जन सुविधा शिविर लगाएगा।

शिविर में लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड में बदलने से जुड़े मामलों की प्रक्रिया में सहायता दी जाएगी।  कैंप सभी कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बहुउद्देशीय हॉल, छठी मंजिल, CHB कार्यालय, सेक्टर-9-डी में लगेगा। छुट्टियों के दिन शिविर नहीं होगा।

Advertisement

कैंप में जाने से पहले यह काम जरूर कर लें

CHB ने आवेदकों को सलाह दी है कि शिविर में पहुंचने से पहले बोर्ड के पोर्टल पर लागू कन्वर्जन शुल्क और बकाया राशि की जानकारी जरूर ले लें। इससे कैंप में आवेदन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

आवेदकों को अपने साथ आवंटन पत्र या हस्तांतरण विलेख, नवीनतम भुगतान रसीद, पहचान और पते के प्रमाण की प्रतियां लानी होंगी। कन्वर्जन से जुड़े अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ रखने होंगे। CHB ने पात्र आवंटियों और मालिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Advertisement
×