Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

10 Rupee Notes Demand: 10 रुपये के नोट के लिए मारामारी, चंडीगढ़ रोज फेस्टिवल में लगी लंबी कतारें

10 Rupee Notes Demand: दो बैंकों ने लगाए हैं स्टाल, सुबह 8 बजे से लाइन में लगे हैं लोग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
10 रुपये के नोटों के लिए लगी लाइन। ट्रिब्यून
Advertisement

10 Rupee Notes Demand: चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में चल रहे चंडीगढ़ रोज फेस्टिवल में इस बार फूलों की खुशबू के साथ 10 रुपये के नोटों की भी जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। स्टेट बैंक आफ इंडिया (State Bank of India) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां 500 रुपये के बदले 10-10 रुपये के 50 नोट दिए जा रहे हैं।

बैंकों की ओर से यह सुविधा आधार कार्ड दिखाने पर उपलब्ध कराई जा रही है। एक व्यक्ति को अधिकतम 500 रुपये तक के छोटे नोट दिए जा रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

सेक्टर-50 से आए रोहित ने बताया कि वह सुबह 8 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन उन्हें 10 रुपये के नोट करीब 11 बजे जाकर मिले। उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह के सीजन में छोटे नोटों की भारी किल्लत है, इसलिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं।

मोहाली, खरड़ और पंचकूला से भी बड़ी संख्या में लोग 10 रुपये के नोट लेने के लिए रोज फेस्टिवल पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि नोटों को लेकर कई जगहों पर बहस और धक्का-मुक्की भी हो रही है।

शादी सीजन में बढ़ी मांग

फरवरी महीने में शादियों की भरमार के चलते छोटे नोटों की मांग काफी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि बाजार और बैंकों में 10 रुपये के नोट आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे, ऐसे में रोज फेस्टिवल के स्टॉल उनके लिए राहत साबित हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

Advertisement
×