Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

साहित्यिक उत्सव वर्डस्मिथ्स गाला 3.0 संपन्न

शहीदों की विरासत पर हुआ मंथन, एसडी कॉलेज की लाइब्रेरी के रीडर्स क्लब ने किया आयोजन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज सेक्टर-32 की लाइब्रेरी के रीडर्स क्लब द्वारा नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित वार्षिक साहित्यिक उत्सव वर्डस्मिथ्स गाला 3.0 का समापन एक विचारोत्तेजक व्याख्यान के साथ हुआ। समापन सत्र में 'सरदार भगत सिंह को समझना : विचार, विरासत और आज की प्रासंगिकता' विषय पर आयोजित व्याख्यान ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान में भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों, उनकी वैचारिक स्पष्टता और आधुनिक समय में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। समापन सत्र में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की लैंग्वेज फैकल्टी के पूर्व डीन प्रो. चमन लाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की गौरवशाली विरासत को स्मरण करते हुए एक प्रभावशाली और विचारोत्तेजक व्याख्यान प्रस्तुत किया।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने रीडर्स क्लब और एनडीएलआई क्लब की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कर परिसर में साहित्यिक और सांस्कृतिक सक्रियता की सशक्त परंपरा को बढ़ावा दिया है। डॉ. गुरप्रीत सिंह सोहल और डॉ. प्रतिभा कुमारी ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. मोनिका सेठी, लेफ्टिनेंट ऋतिका सिन्हा, बलप्रीत सिंह, ज्योति मैनी और डॉ. श्वेता शर्मा सहित पूरी टीम ने इस गतिविधि श्रृंखला के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×