Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

धान की उपज पर लिमिट किसान की मेहनत को अपराध बताने जैसा : सुरजेवाला

बोले- अच्छी पैदावार को समस्या बनाना गलत, एमएसपी पर सरकारी खरीद सुचारु करे सरकार कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में धान की सरकारी खरीद पर प्रति एकड़ लिमिट लगाए जाने को लेकर सरकार पर निशाना...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बोले- अच्छी पैदावार को समस्या बनाना गलत, एमएसपी पर सरकारी खरीद सुचारु करे सरकार

कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में धान की सरकारी खरीद पर प्रति एकड़ लिमिट लगाए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि तय सीमा से अधिक धान मंडी में लाने वाले किसानों की जांच कराई जा रही है। किसान की अच्छी पैदावार को समस्या बनाना उसकी मेहनत पर सवाल खड़ा करने जैसा है।

रणदीप सुरजेवाला। फ़ाइल फ़ोटो
रणदीप सुरजेवाला। फ़ाइल फ़ोटो

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पराली के नाम पर किसानों के खेतों को रेड एंट्री में उलझाया गया और अब धान की खरीद पर सीमा तय की जा रही है। इससे किसानों को अपनी अतिरिक्त उपज निजी व्यापारियों को कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। सुरजेवाला ने दावा किया कि पिछले साल हरियाणा में 62 लाख टन से अधिक धान की सरकारी खरीद हुई थी, जबकि इस बार 58 लाख टन की सीमा तय की गई है।

Advertisement

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल किया कि राज्य सरकार किसानों के पक्ष में आवाज क्यों नहीं उठा रही। उन्होंने मांग की कि धान की सरकारी खरीद सुचारु की जाए और किसानों को एमएसपी सुनिश्चित किया जाए। सुरजेवाला ने कहा कि सरकारी खरीद व्यवस्था कमजोर नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

Advertisement
×