Chandigarh Sports : चंडीगढ़ की लीजा ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
12वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिखाया दम
Chandigarh Sports : नयी दिल्ली ताइक्वांडो संघ की ओर से 13 से 15 मई तक इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। सब जूनियर गर्ल्स अंडर 41 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए लीजा ने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी। अपनी बेहतरीन तकनीक, दृढ़ निश्चय और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने इस वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लीजा के पिता नीरज शर्मा और उनके पूरे परिवार के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिजनों, कोच, दोस्तों और सेक्टर 45 के निवासियों ने उन्हें बधाई दी है। लीजा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर अभ्यास से खेलों में सर्वोच्च मुकाम हासिल किया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों और खेल जगत से जुड़े दिग्गजों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

