Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सेक्टर-65 ए में बस डिपो के लिए जमीन तय

मोहाली में सिटी बस सेवा शुरू होने की राह हुई आसान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मोहाली शहर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में अहम पहल शुरू हो गई है। वर्षों से लंबित सिटी बस सेवा को अब जल्द शुरू किए जाने की संभावना बन रही है। प्रशासन ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। 29 जनवरी 2026 को नगर निगम कमिश्नर की अध्यक्षता में इस विषय पर अहम बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग ने 17 मार्च को नगर निगम को पत्र भेजकर बताया कि सेक्टर-65ए में लगभग 5.71 एकड़ भूमि को अस्थायी तौर पर बस डिपो स्थापित करने के लिए चिन्हित किया गया है। यह जमीन गमाडा द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

हालांकि परियोजना की अगली प्रक्रिया फिलहाल कुछ तकनीकी औपचारिकताओं के कारण धीमी है। अभी तक संबंधित विभागों की ओर से साइट प्लान और सर्वे से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है। प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द यह दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं, ताकि मुख्य आर्किटेक्ट से डिपो का डिजाइन तैयार करवाकर परियोजना की अनुमानित लागत तय की जा सके। यदि यह योजना लागू होती है, तो मोहाली की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सिटी बस सेवा शुरू होने से शहर में निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, ट्रैफिक दबाव घटेगा और लोगों को सस्ती व सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Advertisement

योजना: कई रूटों पर चलेगी करीब 100 बसें

Advertisement

प्रशासन की प्रारंभिक योजना के अनुसार शहर में लगभग आठ रूट तय किए गए हैं, जिन पर करीब 100 बसें चलाने का प्रस्ताव है। इन रूटों की लंबाई करीब 17 से 32 किलोमीटर के बीच होगी। योजना के मुताबिक प्रत्येक रूट पर हर 15 मिनट के अंतराल पर बस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। सिटी बस सेवा के लिए इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या को कम करना है। पिछले वर्ष इस संबंध में एक सर्वे भी करवाया गया था। ई-बसों के संचालन से न केवल प्रदूषण घटेगा बल्कि शहर को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी मिलेगा।

Advertisement
×