कुलभूषण गोयल ‘बजट कार्यक्रम’ प्रमुख नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाले देश के आम बजट के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के तहत पार्टी के प्रमुख नेताओं...
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाले देश के आम बजट के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के तहत पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो शहरों, गांवों और कॉलोनियों में जाकर आम लोगों को बजट की प्रमुख विशेषताओं और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देंगे। पंचकूला में इन कार्यक्रमों के लिए पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल को कार्यक्रम प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके साथ भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नरिंद्र लुबाना को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद कुलभूषण गोयल ने कहा कि बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को बजट की योजनाओं, प्रावधानों और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
Advertisement
Advertisement
×

