Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कालका हलका मेरे लिए क्षेत्र नहीं, एक परिवार है : शक्ति रानी

रायपुररानी से दिल्ली तक रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रायपुररानी में विधायक शक्ति रानी शर्मा रोडवेज बस को झंडी दिखाते हुए। -निस
Advertisement

कालका विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए परिवहन सुविधा को सशक्त बनाते हुए रायपुररानी–दिल्ली रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। रायपुररानी बस स्टैंड से शुरू हुई इस नई सेवा को विधायक शक्तिरानी शर्मा के निरंतर प्रयासों और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व का परिणाम माना जा रहा है।

लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है, जिससे आमजन को दिल्ली आने-जाने में अब अधिक सहूलियत मिलेगी। इस रोडवेज सेवा से शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को एक सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन विकल्प उपलब्ध होगा।

Advertisement

साथ ही इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है। विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि कालका विधानसभा उनके लिए केवल एक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक परिवार है। जनता की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनका स्थायी समाधान करना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Advertisement

Advertisement
×