Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जीएमसीएच-32 के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ट्रॉमा सेंटर के शौचालय में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच-32) में मंगलवार को एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय डॉ. योगेश के रूप में हुई है, जिनका शव अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर स्थित शौचालय से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार डॉ. योगेश काफी देर तक शौचालय से बाहर नहीं आए, जिसके बाद उनके साथियों और अस्पताल स्टाफ को संदेह हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां डॉक्टर अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉ. योगेश पंजाब के जालंधर के रहने वाले थे और उन्होंने लगभग तीन महीने पहले ही जीएमसीएच-32 में जूनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यभार संभाला था। घटना के बाद अस्पताल परिसर में शोक का माहौल है। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से कुछ इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-34 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×