Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जूही जलोटा ने संभाली क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की कमान

भारतीय विदेश सेवा 2018 बैच की अधिकारी जूही जलोटा ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ में डिप्टी पासपोर्ट अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने भारतीय विदेश सेवा 2015 बैच की अधिकारी प्रियंका मेहतानी का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
भारतीय विदेश सेवा 2018 बैच की अधिकारी जूही जलोटा ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ में डिप्टी पासपोर्ट अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने भारतीय विदेश सेवा 2015 बैच की अधिकारी प्रियंका मेहतानी का स्थान ग्रहण किया है। जलोटा अब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत चंडीगढ़ तथा पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पासपोर्ट सेवाओं की निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी। जूही जलोटा को विदेश सेवा में व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने मैड्रिड, स्पेन और ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना स्थित भारतीय मिशनों में महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। इसके अतिरिक्त विदेश मंत्रालय, नयी दिल्ली में भी विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×