Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

मोहाली में ज्वेलरी वर्कशॉप में लूट; डायरेक्टर पर हमला, सिर में लगे 21 टांके

औद्योगिक क्षेत्र फेज-8बी स्थित एक ज्वेलरी वर्कशॉप में देर रात लुटेरों ने घुसकर चांदी के गहने, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के दौरान वर्कशॉप के डायरेक्टर पर बेरहमी से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

औद्योगिक क्षेत्र फेज-8बी स्थित एक ज्वेलरी वर्कशॉप में देर रात लुटेरों ने घुसकर चांदी के गहने, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के दौरान वर्कशॉप के डायरेक्टर पर बेरहमी से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर 21 टांके लगाए हैं। पीड़ित करणवीर सिंह गोसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कूदन लाइट्स गोल्ड ज्वेलरी नामक वर्कशॉप के डायरेक्टर हैं और अपने कर्मचारी श्रीकांत दास के साथ प्लॉट नंबर-19, फेज-8बी में ही रहते हैं। बुधवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे वह अपने कमरे में मौजूद थे, तभी तीन युवक दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। आरोप है कि घुसते ही लुटेरों ने करणवीर सिंह पर हमला कर दिया। उनके पास धारदार हथियार और लोहे की रॉड थी। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने तिजोरी की चाबी मांगी, लेकिन पीड़ित ने बहाना बनाकर चाबी नहीं दी। इस पर लुटेरों ने उनका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया, जिसमें एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड रखे हुए थे। इसके बाद उन्होंने वर्कशॉप में तलाशी ली और करीब 500 चांदी के गहने, कुछ नकली आभूषण और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गए। सभी सामान को एक काले रंग के बैग में भरकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल अवस्था में करणवीर सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×