Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Janakidas Murder Case: ‘मेरे पति को आखिर क्यों मारा?’ पत्नी ईना का सवाल, बोलीं- न मुआवजा मिला, न आर्थिक मदद

Janakidas Murder Case: 13 जून को चंडीगढ़ में केमिस्ट की दुकान के कैशियर की हुई थी हत्या; पहली बार सामने आईं पत्नी, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ईना। ट्रिब्यून फोटो
Advertisement

Janakidas Murder Case:  13 जून को चंडीगढ़ में केमिस्ट की दुकान के कैशियर जानकीदास की हत्या के करीब एक महीने बाद उनकी पत्नी ईना पहली बार कैमरे के सामने आईं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज भी उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनके पति की हत्या क्यों की गई। उन्होंने कहा कि जानकीदास न तो कोई कारोबारी थे और न ही किसी से उनका कोई विवाद था।

ईना ने कहा, "मेरे पति को आखिर क्यों मारा गया? वह केवल 32 हजार रुपये महीने की नौकरी करते थे। वह कोई बिजनेसमैन नहीं थे और न ही उनका किसी से झगड़ा था। इतने वर्षों में उन्होंने कभी किसी से ऊंची आवाज में भी बात नहीं की।"

Advertisement

Janakidas Murder Case: हत्या से पहले हुई थी आखिरी बातचीत

ईना ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर करीब 1:15 बजे उनकी पति से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उस समय वह हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में अपने सरपंच पद के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में व्यस्त थीं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जानकीदास पिछले 12 वर्षों से केमिस्ट की दुकानों पर काम कर रहे थे। घटना वाले दिन वह दोपहर करीब एक बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। वह रोजाना पैदल या बस से काम पर जाते थे और देर रात करीब 12 बजे घर लौटते थे।

Janakidas Murder Case: 'घर चलाना मुश्किल हो गया'

ईना ने कहा कि पति की मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक न तो उन्हें किसी तरह का सरकारी मुआवजा मिला है और न ही जिस दुकान पर उनके पति काम करते थे, वहां की ओर से कोई आर्थिक सहायता दी गई है।

उन्होंने कहा, "घर का पूरा खर्च मेरे पति ही चलाते थे। अब मेरे और मेरे बेटे के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।"

रोहड़ू के रहने वाले थे जानकीदास

जानकीदास मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र के निवासी थे। उनकी पत्नी ईना देवी हाल ही में प्रधान (सरपंच) का चुनाव जीत चुकी हैं। परिवार अब हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और आर्थिक सहायता की मांग कर रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार का कहना है कि उन्हें अब भी इस सवाल का जवाब नहीं मिला कि एक साधारण नौकरीपेशा व्यक्ति की हत्या आखिर किस वजह से की गई।

Advertisement
×