Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी : सौरभ जोशी

मेयर ने सफाई कर्मियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मेयर सौरभ जोशी सफाई मित्रों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करते हुए।
Advertisement

स्वच्छता व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को लेकर नगर निगम चंडीगढ़ ने सेक्टर-38-सी स्थित रानी लक्ष्मीबाई महिला भवन में ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ लगाया। शिविर में सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच के साथ कैंसर स्क्रीनिंग और पात्र कर्मियों के आयुष्मान कार्ड के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने शिविर में सफाई मित्रों से बातचीत की और उनके समर्पित कार्य के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ डॉ. इंदरदीप कौर सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि चंडीगढ़ की स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य सफाई मित्रों के निरंतर प्रयासों से जुड़े हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने सफाई कर्मियों के सशक्तीकरण के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Advertisement

स्वास्थ्य जांच के साथ ‘नमस्ते’ पहल की जानकारी

शिविर में सफाई मित्रों को चिकित्सकीय परामर्श और विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं दी गईं। इनमें कैंसर स्क्रीनिंग भी शामिल रही। पात्र सफाई कर्मियों के आयुष्मान कार्ड के पंजीकरण और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी सहायता दी गई।

कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ‘नमस्ते’ पहल के बारे में भी जानकारी दी गई। यह पहल सफाई कर्मियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सशक्तीकरण पर केंद्रित है।

रघुबीर सिंह, नीलम, अशोक, बेबी, किरण पाल, रजनी, धरमपाल, लता, साहिल, पूनम, विपिन कुमार, अर्जुन दास, सरवन, सुरेश पाल और मनोज कुमार सहित सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। डोर-टू-डोर (डी2डी) सफाई मित्रों अंकुश, ममता, गीता, किरण, दीपक, प्रकाश, सोनिया, शकुंतला, दिलबाग और राज कुमार को भी प्रशंसा प्रमाण-पत्र दिए गए।

Advertisement
×